Pappu Yadav: 'विजय सिन्हा जी बड़ी-बड़ी बात करने से कुछ नहीं होगा', पप्पू यादव ने बताया कौन है सबसे बड़ा भू-माफिया

Pappu Yadav: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार अधिकारियों की फटकार लगाते दिख रहे हैं. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विजय सिन्हा पर कड़ा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़े भू-माफिया का खुलासा भी किया.

Pappu Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. जमीन से जुड़े मामलों को लेकर डीसीएलआर, सीओ के साथ अन्य अधिकारियों की फटकार लगाते दिख रहे. ऐसे में अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विजय सिन्हा पर कड़ा तंज कसा. साथ ही उन्होंने बिहार में सबसे बड़े भू-माफिया का खुलासा भी किया. दरअसल, पप्पू यादव ने एक्स अकाउंट के जरिये पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी.

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

अपने पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा, ‘बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी बड़ी-बड़ी बात करने से नहीं होगा आपका CO सबसे बड़ा भू-माफिया है. पूर्णिया केनगर अंचल का CO दिवाकर कुमार खुलेआम 50 लाख रुपये घूस जमीन म्युटेशन के लिए मांगता है और नहीं देने पर जिस जमीन का म्युटेशन एक साल पहले वही किया था, उसे रद्द कर देता है.’ इस तरह से पप्पू यादव ने सीओ को सबसे बड़ा भू-माफिया बताया है.

31 दिसंबर तक की दी थी मोहलत

मालूम हो, राज्य में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य भूमि सेवाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले अंचल अधिकारियों पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सख्त नजर आ रहे हैं. भूमि सुधार जनकल्याण वर्कशॉप के दौरान उन्होंने सभी सीओ को 31 दिसंबर तक कामकाज सुधारने की मोहलत दी और चेतावनी दी थी कि इसके बाद किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर नजर

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह भी कहा था कि मेडिकल लीव लेकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी और जरूरत पड़ी तो यह लीव स्थायी छुट्टी में भी बदली जा सकती है. उन्होंने यह भी साफ किया था कि खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर नजर रखेगा. इस तरह से लगातार वे चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसा.

Also Read: Bihar Train News: बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, जनरल बोगी का टूटा शीशा, देर रात मची दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >