Bihar Bhumi: बिहार के लोगों के लिए जमीन से जुड़ी नई व्यवस्था, अनस्कैन डॉक्यूमेंट्स की भी ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने और तमाम सुविधाएं देने को लेकर सरकार कई पहल कर रही है. इस बीच नई व्यवस्था लोगों के लिए लाई गई है. अब लोगों को अनस्कैन डॉक्यूमेंट्स की भी ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी.

Bihar Bhumi: बिहार में लोग अब उन राजस्व अभिलेखों को स्कैन करने का रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं जो पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है. इस सुविधा के लिए भू-अभिलेख पोर्टल का उपयोग किया जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई.

पोस्ट के जरिए क्या दी गई जानकारी?

पोस्ट के जरिए बताया गया कि ‘इस नई व्यवस्था के तहत भू-अभिलेख पोर्टल पर एक अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है. नागरिक अब उन राजस्व डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने का अनुरोध कर सकते हैं जो पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं. सक्षम प्राधिकारी जैसे कि अंचल अधिकारी इन अनुरोधों पर कार्रवाई कर डॉक्यूमेंट्स को स्कैन और अपलोड करेंगे, ताकि नागरिक को उसकी डिजिटल कॉपी उपलब्ध हो सके.’

राजस्व अभिलेखों में क्या-क्या है शामिल?

राजस्व अभिलेखों जैसे कि खतियान (पुराना/नया), दाखिल-खारिज (Mutation) के बाद की जमाबंदी, रसीद (ऑनलाइन/ऑफलाइन), केवाला (Sale Deed), नक्शा, बंटवारा नामा और सर्वे खसरा पंजी को खोजने के लिए अंचल कार्यालय (Circle Office) में आवेदन करना पड़ता था. लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन लोगों को मिल सकेगी. अनस्कैन डॉक्यूमेंट्स भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.

जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया में क्या हुआ बदलाव?

बिहार सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री को सेफ और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया में भी बदलाव किया है. अब राज्य में किसी भी जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री सिर्फ कागजों के आधार पर नहीं होगी, बल्कि GIS (Geographic Information System) तकनीक के जरिए उसका फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दी गई है.

विभाग ने साफ कर दिया है कि रजिस्ट्री से पहले जमीन की सटीक लोकेशन, उसका असली क्षेत्रफल और उस पर बने निर्माण का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि दस्तावेजों और हकीकत में कोई अंतर न रहे.

Also Read: Republic Day 2026 Photos: पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया झंडा, सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी की भी देखिए खास तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >