डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आज DCLR के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. इस बीच आज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा डीसीएलआर के साथ बैठक करेंगे. मुख्य रूप से राज्य में जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर इस बैठक में चर्चा की जा सकती है.

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से मंगलवार (7 अप्रैल) को राज्य के सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं (डीसीएलआर) की बैठक आयोजित की गई है. यह बैठक पटना के पुराने सचिवालय में होगी. इस दौरान दाखिल-खारिज, अपील वाद, राजस्व वसूली और लैंड बैंक से जुड़े काम को लेकर डिटेल समीक्षा होगी.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, जमीन संबंधी मामलों में पारदर्शिता और तेजी लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों का जल्द ही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो.

दो सेशन में पूरी होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, बैठक के पहले सेशन में प्रधान सचिव सीके अनिल विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसमें 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक दाखिल-खारिज, बीएलडीआर और मापी अपील वादों के निष्पादन की प्रगति का आकलन किया जाएगा. साथ ही राजस्व वसूली, लैंड बैंक के लिए चिह्नित जमीन के वेरिफिकेशन और अंचल स्तर पर निरीक्षण की स्थिति पर भी चर्चा होगी.

दूसरे सेशन में डीसीएलआर के लिए कोर्ट केस ऑर्डर लिखने का टेस्ट और ट्रेनिंग आयोजित किया जाएगा, ताकि न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार हो सके. अधिकारियों को लैपटॉप, डोंगल और केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

इन सभी लोगों को भी दी जा रही ट्रेनिंग

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की ओर से यह भी कहा गया कि हड़ताल के कारण जिन नए लोगों को चार्ज दिया गया है उन्हें भी ट्रेनिंग दी जा रही है. जमीन से जुड़ा कोई भी काम बाधित ना हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है. समीक्षा और ट्रेनिंग से राजस्व से जुड़े अधिकारियों की वर्किंग कैपेसिटी बढ़ेगी और समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी.

Also Read: राजगीर जाकर रोपवे का मजा लेने की कर रहे प्लानिंग, तो रुक जाइए, जानिए बेहद जरूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >