Bihar Chunav: इस दिन से हर विधानसभा में उतरेगी एनडीए, चुनावी तैयारी को धार देने का रोडमैप तैयार

Bihar Assembly Election: बिहार में तमाम पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है. इसको लेकर नेताओं का बिहार आना-जाना भी शुरू हो चुका है. इसी क्रम में एनडीए ने भी अपनी तैयारी को और मजबूत करने को लेकर प्लान तैयार किया है. इस दिन से बिहार के हर विधानसभा में एनडीए का कार्यक्रम होने जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Assembly Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. तमाम नेताओं का बिहार दौरा भी शुरू हो चुका है. ऐसे में इस तैयारी को और धार देने के लिए एनडीए ने अपना प्लान तैयार कर लिया है. अब एनडीए 15 अगस्त से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाएगा. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बीएल संतोष ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ संघ के तपे तपाये लोगों के साथ भी बैठक की. 

संयुक्त कार्यक्रम चलाने के निर्देश

राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बीएल संतोष ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को कई टिप्स दिये. सूत्रों के अनुसार, आगामी 15 अगस्त के बाद से सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए का संयुक्त कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये. इसके लिए पांच टीम बनायी जायेगी. संतोष ने एनडीए प्रदेश अध्यक्षों के जिलास्तर पर चलाये गये अभियान की तारीफ की. कहा कि सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय हो. उन्होंने पार्टी की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की. संघ और पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया.

चुनाव को देखते हुए दिए गए निर्देश

भाजपा की पहली जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये. इस बैठक में एक मंत्री और एक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. उन्होंने चुनाव के मद्देनजर संगठन को और धारदार और मजबूत बनाने की दिशा में कई निर्देश दिये. बैठक में सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की.

ALSO READ: Murder In Bihar: दो बॉयफ्रेंड, दोनों से करती थी बात, पता चला तो एक ने दूसरे की गला रेतकर की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >