Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस दिन से पहले जिलाध्यक्ष कर ले ये काम

Bihar Assembly Election 2025 बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने 31 मार्च तक इस कार्य पूरा न होने पर अथवा खानापूर्ति की कोशिश करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही.

Bihar Assembly Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हर दिन अपनी सक्रियता बढ़ा रही है. प्रदेश कांग्रेस की आज (रविवार 9 मार्च) हुई बैठक में प्रदेश में सभी बूथों पर 31 मार्च तक बीएलए की नियुक्ति करने का फैसला लिया गया. पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में जिला अध्यक्षों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि यह 31 मार्च तक हर हाल में करना है. जो ऐसा नहीं करेंगे उनके साथ अलग से बात किया जायेगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी राजनीति में संगठन की धार को मजबूती देने के लिए बीएलए की नियुक्ति को आधारभूत जरूरत बताया. प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने 31 मार्च तक इस कार्य पूरा न होने पर अथवा खानापूर्ति की कोशिश पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही. बैठक में चुनावी रणनीति पर भी मंथन किया गया एवं जिला अध्यक्षों की परेशानिओं को दूर कर उन्हें हर सुविधा से लैश करने पर जोर दिया गया.

बैठक में एआईसीसी के प्रभारी सचिव के रूप में शाहनवाज आलम एवं सुशील पासी भी मौजूद थे. प्रदेश के 40 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के अलावा ब्रजेश पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा बैठक में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें… Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल

ये भी पढ़ें.. जेपी गंगा पथ पर दीघा से दीदारगंज तक इस माह से दौड़ेगी गाड़ियां, अप्रैल में पूरे होंगे ये दस प्रोजेक्ट

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

ये भी पढ़ें.. पटना में इस कागजात के बिना नहीं होगा संपत्तियों की खरीद-बिक्री, नहीं कराया है तो करा लें फटाफट


 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >