विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, बिहार के अंचल कार्यालयों में लगेंगे CCTV, बेतिया राज की जमीन पर भी बोले डिप्टी सीएम

Bihar Bhumi: बिहार में अंचल कार्यालयों की व्यवस्था बदलने जा रही है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सभी अंचल कार्यालयों में CCTV लगाने और बेतिया राज- दरभंगा राज की जमीन पर नया कानून बनाने का ऐलान किया है. सरकार ने साफ किया है कि अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने घोषणा की है कि अब सभी अंचल कार्यालयों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे शिकायतों की निगरानी आसान होगी. जनता दरबार के दौरान होने वाली पूरी गतिविधि कैमरे की नजर में रहेगी.

हर अंचल कार्यालय के लिए 1.25 लाख का आवंटन

सरकार ने प्रत्येक अंचल कार्यालय के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये का आवंटन कर दिया है. इस राशि से CCTV कैमरे और जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों की आवाजाही और कामकाज में पारदर्शिता आएगी. किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रखी जा सकेगी.

बेतिया राज और दरभंगा राज की जमीन पर नया नियम

बेतिया राज और दरभंगा राज की जमीन को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. विजय सिन्हा ने कहा कि इस पर अध्ययन कर हमलोग नया नीति बनाएंगे. उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है या गलत तरीके से जमीन हासिल की है. उन्हें चिन्हित किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

जमीन उपयोग पर सख्ती

सरकार चाहती है कि इन जमीनों का उपयोग नियम के अनुसार हो. अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की तैयारी है. विजय सिन्हा ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है. इस फैसले से राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब अंचल कार्यालयों में हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी और जमीन विवादों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ होगा.

Also Read: बिहार के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >