बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर बिहार सतर्क: विजय

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन सतर्क है.

संवाददाता, पटना

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन सतर्क है. वहां के घटनाक्रम पर कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है. पूरी घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात हुई है. उन्होंने भी इस मामले में सतर्कता बरतने के लिए कहा है. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ये बातें मंगलवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां भी मौजूद रहे.

इडी द्वारा लैंड फाॅर जाॅब मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित 11 अन्य आरोपियों पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किए जाने पर मंत्री जमा खां ने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्षता से अपना काम कर रही हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >