बिहार पुलिस में सबसे बड़ा तबादला, 19858 सिपाही इधर से उधर

राज्यभर में कार्यरत करीब 19 हजार 858 सिपाहियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है.

संवाददाता, पटना पुलिस में सिपाही स्तर पर बड़ा बदलाव हो गया है. राज्यभर में कार्यरत करीब 19 हजार 858 सिपाहियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है. तबादले की यह सूची 471 पन्नों में जारी की गयी है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है. जिन सिपाहियों की ड्यूटी अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में लगी है, उनका स्थानांतरण आदेश फिलहाल स्थगित रखा गया है. जैसे ही अंगरक्षक की जिम्मेदारी समाप्त होगी, उन्हें स्थानांतरित जिलों में भेजा जाएगा. सूत्रों के अनुसार, यह फैसला 28 अप्रैल को क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिया गया था. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने 5 मई को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया. तबादले की प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर के जरिए रैंडम तरीके से की गई है. किसी एक जिले में चार साल और एक जोन में आठ साल से अधिक सेवा पूरी करने वाले सिपाहियों का नाम तबादला सूची में शामिल है. जिस सिपाही का स्थानांतरण कर दिया गया है उसको 15 दिनों के भीतर अपने नये जिला में योगदान देना अनिवार्य होगा. कुछ सिपाही जो वर्तमान में उच्च पद का कार्यकारी प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें भी तबादले में शामिल किया गया है। ऐसे सिपाही नये जिलों में उसी प्रभार के साथ भेजे जाएंगे. तबादला सूची में गलत नाम हुआ तो मुख्यालय करेगा सुधार मुख्याल द्वारा जारी आदेश पत्र में गलती को सुधारने का भी अवसर दिया गया है. यदि किसी का नाम सूची में गलती से आ गया है या तबादले में कोई त्रुटि है, तो संबंधित क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक या उपमहानिरीक्षक को जानकारी दी जाएगी. आवश्यक संशोधन पुलिस मुख्यालय स्तर से किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >