IGIMS और BHU के बीच एमओयू, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम

Patna News :  समझौते से दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, क्लिनिकल रिसर्च, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के प्रशिक्षण आदि का संयुक्त रूप से संचालन होगा.

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna News :  चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता बीएचयू परिसर में संपन्न हुआ.

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीएचयू) के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह तथा बीएचयू के संकायाध्यक्ष सह कार्यकारी निदेशक डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे.

नवीन चिकित्सा तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा

आईजीआईएमएस के उपनिदेशक प्रो. (डॉ.) विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, क्लिनिकल रिसर्च, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, वैज्ञानिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और अन्य अकादमिक गतिविधियों का संयुक्त रूप से संचालन करेंगे.

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी. इससे चिकित्सा अनुसंधान को गति मिलेगी, नवीन चिकित्सा तकनीकों के विकास और प्रसार को बढ़ावा मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

कई परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

प्रो. सिन्हा ने बताया कि यह एमओयू चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. समझौते के तहत जल्द ही विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा, जिसकी तैयारी संस्थान प्रशासन द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े. मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >