शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने भोला सिंह

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव डॉ अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ.

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव डॉ अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ. दोपहर ढाई बजे सभी संघ के कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की. बाकी पदों के लिए सर्वसम्मति से लोगों का चयन किया गया. संघ के संरक्षक डॉ अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष भोला सिंह, उपाध्यक्ष नवोद चौधरी, सचिव नवीन मिश्रा, संयुक्त सचिव शविना मुस्तफा और कोषाध्यक्ष डॉ रिजवान अली सलाम बने. कार्यकारिणी सदस्य के लिए कामेश्वर साह, सुनील कुमार और अमरेन्द्र कुमार सिन्हा का चयन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >