Bharat Gaurav Train: बिहार के इस स्टेशन से खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत का कर सकेंगे सफर, होंगी ये सुविधाएं

Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत के टूरिस्ट और धार्मिक जगहों का दर्शन भारत गौरव ट्रेन कराने वाली है. इस बार यह ट्रेन सहरसा से चलाई जायेगी. करीब 12 से 13 दिनों का सफर होने वाला है. बिहार के कुछ जिलों में इसके बोर्डिंग स्टेशन होंगे.

Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत के धार्मिक और टूरिस्ट जगहों के लिए भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. इस बार सहरसा से यह ट्रेन चलाई जायेगी. इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा ने पूरी जानकारी दी. करीब 12 से 13 दिन का सफर होने वाला है. इस यात्रा के लिए पैकेज कोड EZBG26 जारी किया गया है.

ये सभी होंगे बोर्डिंग स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, भारत गौरव ट्रेन 5 दिसंबर को सुबह में सहरसा से खुलेगी. इस ट्रेन में 600 सीटें हैं. इनमें से 400 से भी अधिक सीटें खाली हैं. इस ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन की बात करें तो, सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी हैं.

पैसेंजर्स को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

इसके साथ ही भारत गौरव ट्रेन में सुविधाओं को लेकर बताया गया कि इसमें रहने, घूमने, हेल्थ केयर के साथ-साथ खाने-पीने की पूरी व्यवस्था रहेगी. ट्रेन की बोगियों को भी मॉडिफाई किया गया है. जानकारी के मुताबिक, कैंटीन और सिक्योरिटी के अलावा मंदिर भी होंगे. साथ ही इकोनॉमी 25620, स्टैंडर्ड (3AC) 35440, कम्फर्ट (2AC) 49175 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किये गए हैं.

इन प्रमुख ज्योतिर्लिंग के कराए जायेंगे दर्शन

भारत गौरव ट्रेन में बुकिंग के लिए www.irctctourism.com पर जाकर या फिर 8595937731/32, व्हाट्सएप नंबर 7003125136 पर संपर्क किया जा सकता है. भारत गौरव ट्रेन के जरिये जिन ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये जायेंगे, उनमें तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम और मल्लिकार्जुन जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जायेंगे.

Also Read: New Solar Plant Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा नया सोलर बिजली घर, आधे बिहार को बड़ा फायदा, सरकार से मांगी गई जमीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >