विकास कार्यों का लाभ सीधे राज्य के लोगों तक पहुंचे : मुख्य सचिव

बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक बुधवार को अध्यक्ष कार्यकारी समिति, बिहार विकास मिशन सह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

संवाददाता, पटना

बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक बुधवार को अध्यक्ष कार्यकारी समिति, बिहार विकास मिशन सह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें सरकार के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव ने भाग लिया और बिहार विकास मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की. मुख्य सचिव ने इस अवसर पर अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे मिशन के उद्देश्यों को गति दें और सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों का लाभ सीधे राज्य के लोगों तक पहुंचे. बैठक में हुई चर्चा और निर्णय राज्य के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे. बैठक में सात निश्चय एवं सात निश्चय 2 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही, आगामी योजनाओं, सुधारों और विकासात्मक कदमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए, मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नए रास्ते और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया. विकास कार्यों में अधिक समन्वय, पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >