मनेर : हाइटेक जनता पुस्तकालय से से ग्रामीण छात्र-छात्राओं को होगा लाभ, नहीं जाना पड़ेगा गांव के बाहर

मनेर के सहालीचक में 17 लाख रुपये की लागत से हाईटेक जनता पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है. यह पुस्तकालय वाई-फाई और आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करेगा.

पटना जिले की मनेर स्थित ग्यासपुर पंचायत स्थित सहालीचक में सोमवार को सरकार की ओर से 17 लाख रुपये की लागत से बनी जनता पुस्तकालय का बीडीओ सुधीर कुमार व मुखिया जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को काफी लाभ होगा. इसमें वाइ-फाइ समेत पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गयी है. करीब 17 लाख रुपये की कुल लागत से सहालीचक में हाईटेक जनता पुस्तकालय व भवन तैयार किया गया है.

बच्चों से नहीं लिया जायेगा कोई शुल्क

समाजसेवी शिव नारायण यादव ने कहा कि निजी पुस्तकालय में जहां 5 से 6 सौ रुपये प्रति माह बच्चे बच्चियों से निजी पुस्तकालय में वसूली की जाती है. जनता पुस्तकालय में 32 बच्चों की बैठ कर फ्री में दिन व रात पढ़ने की व्यवस्था है. मौके पर मुखिया लाल किशोर राय, मुखिया प्रतिनिधि बोधनाथ, लक्ष्मण प्रसाद, मिथिलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. वही, पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव के विकास का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है. उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय को केवल एक भवन के रूप में नहीं, बल्कि गांव में शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >