नन्हक महतो क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क एकेडमी की जीत

खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.

पटना. खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. सोमवार को खेले गये पहले मैच में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाये. दीपू ने 56 और प्रकाश राउत ने 40 रन की पारी खेली. करुणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से नवराज ने 5 विकेट चटकाये. जवाब में करुणा क्रिकेट एकेडमी की 17.3 ओवर में 9 विकेट पर 85 रन ही बना सकी. विजेता टीम के दीपू कुमार (56 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में वाइसीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाये. चंदन गोप ने 31 रन की पारी खेली. क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना की ओर से अविनाश कुमार ने 3, प्रिंस दूबे ने 2 और मोहम्मद कैफ ने 2 विकेट चटकाये. जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmnath prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >