चार लाख रुपये की 240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

patna news: पटना सिटी. उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना पर अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ के पास छापेमारी कर दो हजार 240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है.

पटना सिटी. उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना पर अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ के पास छापेमारी कर दो हजार 240 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में एक वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया. जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोडिन का बड़ा खेप बाहर भेजा जायेगा. इसी सूचना के आधार पर गठित हुई टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एसयूवी कार से 14 बोरे में छिपा कर रखी गयी दो हजार 240 पीस में एक सौ एमएल के प्रतिबंधित कफ सिरप मिला. जो 224 लीटर है. छापेमारी दल ने इस मामले में कदमकुआं थाना के सैदपुर खटाल गली निवासी अमरेश कुमार के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है. टीम ने वाहन भी जब्त कर लिया है.

ट्रक से 178 कार्टन शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 स्थित पुनपुन थाना के सम्मनचक के पास सोमवार की शाम एक ट्रक के तहखाने में छिपाकर ले जायी जा रही 178 कार्टन शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है. पुलिस मौके से राजस्थान के ट्रक चालक मदनलाल मुखर को भी गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है. पूछताछ में चालक ने बताया कि राजस्थान से शराब लेकर समस्तीपुर जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >