Bankipur Bypoll: बांकीपुर में पिछले 4 चुनावों में इस बार सबसे कम हुई वोटिंग, क्या हो सकती है वजह?

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई. पिछले 4 चुनावों में इस बार सबसे कम वोटिंग हो पाई. गुरुवार को महज 34.31 प्रतिशत ही मतदान हुए. ऐसे में मतदान प्रतिशत कम क्यों रहे, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को महज 34.31 प्रतिशत वोटिंग हुई. यह पिछले नवंबर में हुए चुनाव (41.35 प्रतिशत) से करीब सात प्रतिशत कम है. इतना ही नहीं, आंकड़ों पर नजर डालें तो, इस बार पिछले चार चुनावों में सबसे कम वोटिंग हुई है. 2020 जो कि कोरोना महामारी का समय था, उस वक्त भी इस बार से ज्यादा प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

किस साल कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

आंकड़ों की बात करें तो, 2010 में 36.96%, 2015 में 40.24%, 2020 में 35.91% और 2025 में 41.35% प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जबकि इस बार वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 34.31 में ही सिमटकर रह गई. इन आंकड़ों को देखते हुए अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इसकी वजह क्या रही और इस तरह के वोटिंग प्रतिशत से किसी पार्टी को फायदा हुआ या नहीं.

कम वोटिंग प्रतिशत की क्या हो सकती है वजह?

वोटिंग प्रतिशत कम होने को लेकर कई तरह की वजहें सामने आईं. मतदान वाले दिन कई वोटर्स के ओपिनियन सामने आए. उनमें से कुछ का यह कहना था कि बांकीपुर विधानसभा में रहने वाले कई लोग जिले से बाहर रहते हैं. चाहे वे रोजगार के मकसद से रह रहे हो या फिर पढ़ाई के. ऐसी स्थिति दोनों ही चीजें जरूरी होने की वजह से कई लोग वोट डालने के लिए घर लौटे ही नहीं.

इतना ही नहीं, कई वोटर्स ने रूचि ही नहीं दिखाई. वोटिंग के लिए बने कई बूथों पर सुबह-सुबह मात्र एक-दो लोग ही मतदान के लिए पहुंचे थे. दोपहर के वक्त लोग थोड़ी ज्यादा संख्या में घर से निकले और मतदान किए लेकिन अचानक जब बारिश हुई तो फिर वोटिंग स्लो हो गई. इस तरह से कई वजहें कम वोटिंग प्रतिशत की मानी जा रही है.

कितने बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

30 जुलाई को शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग के बाद 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई. टोटल 422 बूथों पर वोटिंग हुई. सुबह 9:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 4.61 रहा. इसके बाद 11:00 बजे तक 11.50%, दोपहर 1:00 बजे तक 20.01%, 3:00 बजे तक 27.90%, शाम 5:00 बजे तक 33.57% और 6:00 बजे तक 34.31% वोटिंग हुई.

3 अगस्त को होगी वोटिंग

गुरुवार की देर शाम सभी 422 मतदान केंद्रों से ईवीएम एएन कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाई गई. अब तीन अगस्त को मतों की गिनती होगी. सूत्रों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिए जायेंगे. मतगणना के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है. कुल 30 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण सीट खाली होने से यह उपचुनाव हुआ है.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >