Patna: पटना, गया सहित चार जिलों में पटाखे के उपयोग पर रोक, एसडीओ और एसडीपीओ करेंगे कार्रवाई

Patna: डीएम ने लोगों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है. पटाखों का प्रयोग नहीं करने को कहा है.

Patna: सर्वोच्च न्यायालय व एनजीटी द्वारा जारी आदेश में पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में किसी भी प्रकार के पटाखों के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है. ऐसे में पटाखे के उपयोग पर रोक लगायी गयी है. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने अवैध पटाखों के कारोबार के विरुद्ध सभी एसडीओ व एसडीपीओ को अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण व बिक्री पर सख्ती से रोक लगायी जाये. उन्होंने धावा दल को सतत क्रियाशील रखने व दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने को कहा है. लाइसेंस प्राप्त विस्फोटक सामग्रियों के विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की स्टॉक पंजी तथा वितरण पंजी का समय-समय पर सक्षम प्राधिकार द्वारा सत्यापन किया जाये, ताकि इसके अवैध व्यापार पर रोक लग सके.

एक्यूआइ बहुत खराब पायी गयी थी

पटाखों के निर्माण की आड़ में रासायनिक पदार्थों/विस्फोटकों की आपूर्ति असामाजिक तत्वों को नहीं हो. संवेदनशील थानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. डीएम ने कहा कि पिछले साल पटाखे के उपयोग से पटना में एक्यूआइ बहुत खराब पायी गयी थी. इसलिए पटाखे के उपयोग पर रोक लगायी गयी है. सर्वोच्च न्यायालय व एनजीटी ने पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर व हाजीपुर में पटाखे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है.

पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनायें

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोगों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है. पटाखों का प्रयोग नहीं करने को कहा है. उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाले धुएं में हानिकारक रसायन होने से स्वास्थ्य व पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है. इससे बच्चों, वृद्ध व्यक्तियों व हृदय रोगियों को खतरा होने के साथ-साथ सभी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. डीएम ने दीये जलाने में किरासन तेल का उपयोग नहीं करने को कहा है. इससे फेफड़ा, आंख में जलन, आंसू व धुंधलापन हो सकता है. पटाखों की बिक्री पर रोक के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: नसबंदी के पौने चार साल बाद प्रेग्नेंट हुई महिला, अब मिलेगा इतने हजार का मुआवजा

Bihar Weather: 30 अक्टूबर तक बिहार में बारिश की संभावना, जानें IMD ने वेदर अपडेट में क्या बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >