जगदीशपुर के तत्कालीन बीडीओ की तीन वेतन वृद्धि पर रोक

भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ कृष्ण मुरारी की तीन वेतन वृद्धि रोक दी गयी है.

पटना. भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ कृष्ण मुरारी की तीन वेतन वृद्धि रोक दी गयी है. वे वर्तमान में कैमूर के नोआंव प्रखंड के बीडीओ हैं. उनके खिलाफ वर्ष 2021 में भोजपुर के डीएम ने प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता बरतने और 15वें वित्त की राशि में हस्तांतरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. ग्रामीण विकास विभाग से कार्रवाई की अनुशंसा की थी. आरोप लगने के लगभग दो साल वर्ष 2021 में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी. अगस्त 2023 में जांच रिपोर्ट सौंपी गयी. बीडीओ कृष्ण मुरारी को शोकॉज किया गया. जांच में पाया गया कि लाभुकों को राशि देने, ऑनलाइन में गलत जियो टैगिंग करने में बीडीओ दोषी हैं. इन आरोपों में उनकी तीन वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया. उपसचिव रवि कुमार के हस्ताक्षर से ये आदेश जारी हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >