युवा जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव और बीयूएचएस के पूर्व कुलपति डॉ सुरेंद्रनाथ सिन्हा ने थामा जदयू का दामन

युवा जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (बीयूएचएस) के पूर्व कुलपति डॉ सुरेंद्रनाथ सिन्हा ने मंगलवार को जदयू का दामन थाम लिया.

संवाददाता, पटना युवा जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (बीयूएचएस) के पूर्व कुलपति डॉ सुरेंद्रनाथ सिन्हा ने मंगलवार को जदयू का दामन थाम लिया. इनको जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर कई पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण ने भी जदयू में शामिल होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नये साथियों का जदयू परिवार में स्वागत करते हुये उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बबन यादव और डॉ सुरेंद्रनाथ सिन्हा के आने से पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों और जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से जनता खासा प्रभावित है, जिसके चलते निरंतर नये साथी जदयू से जुड़ रहे हैं और ‘मिशन 225’ को साकार करने के लिए समर्पित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >