ऑटो सवार उचक्कों ने दो यात्रियों को बनाया शिकार, सोने की चेन उड़ायी

Patna News :  कहरार धनुष पुल के पास पहुंचने पर चालक ने कहा कि ऑटो से गैस लीक हो रही है और वह आगे नहीं जाएगा. जैसे ही वे दोनों ऑटो से उतरे, चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बाद में जांच करने पर पता चला कि रेखा देवी के गले से सोने की चेन गायब है.

Patna News :  अगमकुआं थाना क्षेत्र में यात्री बनकर ऑटो में सवार उचक्कों ने दो यात्रियों के गले से सोने की चेन गायब कर दी. दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

छपरा निवासी ललन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ अगमकुआं पुल के पास परसा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो चालक वहां पहुंचा और परसा जाने की बात कहकर दोनों को बैठा लिया. ऑटो में पहले से चार लोग सवार थे.

गैस लीक की बात कह यात्रियों को उतारकर फरार हो गया

पीड़ित के अनुसार, कहरार धनुष पुल के पास पहुंचने पर चालक ने कहा कि ऑटो से गैस लीक हो रही है और वह आगे नहीं जाएगा. जैसे ही वे दोनों ऑटो से उतरे, चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बाद में जांच करने पर पता चला कि रेखा देवी के गले से सोने की चेन गायब है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी तरह मुजफ्फरपुर के मालीघाट निवासी प्रीतेश ताप ने बताया कि राजनगर के समीप एक ऑटो चालक ने दबाव बनाकर उन्हें वाहन में बैठा लिया. ऑटो में पहले से तीन लोग मौजूद थे. कुछ दूर जाने के बाद चालक ने पहले ऑटो का चक्का पंचर होने और फिर गैस लीक होने की बात कही. जैसे ही वह ऑटो से उतरे, चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बाद में पता चला कि उनके गले से करीब 30 ग्राम वजन की सोने की चेन गायब हो गई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है.

इधर…बाइक और ई-रिक्शा चोरी

वहीं आलमगंज थाना क्षेत्र से बाइक और ई-रिक्शा चोरी होने का मामला भी सामने आया है. मिथिलेश कुमार ने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है, जबकि अनिकेत कुमार ने सिटी कोर्ट के पास से बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Also Read: दो अधिकारी भाइयों के घर में लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले उड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >