मॉर्निंग शिफ्ट में सरकारी स्कूलों में घटी बच्चों की उपस्थिति, सात बजे भी पहुंचने पर मिलेगा प्रवेश

बढ़ती गर्मी के सितम को देखते हुए सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है.

-जिले के चिह्नित 107 स्कूलों में दो शिफ्टों में संचालित होंगी कक्षाएंसंवाददाता, पटना

बढ़ती गर्मी के सितम को देखते हुए सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है. लेकिन सुबह साढ़े छह बजे से स्कूल संचालित किये जाने की वजह से जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 60 प्रतिशत से भी कम हो गयी है. स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किये जाने की वजह से उच्च विद्यालयों में बच्चों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की कमी आयी है. मंगलवार को शहर के विभिन्न उच्च विद्यालयों में समय बदलने का प्रभाव देखा गया. शहर के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट में भी मंगलवार को 59 प्रतिशत उपस्थिति रही. इसके अलावा बांकीपुर गर्ल्स हाइस्कूल में भी मंगलवार को 55 प्रतिशत ही छात्राओं की उपस्थिति रही. बच्चों की उपस्थिति सुबह कम होने की वजह से जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी स्कूलों को बच्चों को स्कूल में एंट्री करने में आधे घंटे का ग्रेस देने का निर्देश दिया है. सुबह चेतना सत्र के बाद सात बजे तक स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों को समय पर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है.

चिह्नित किये गये स्कूलों में दो शिफ्टों में चलेगी कक्षाएं

जिले के वैसे स्कूल जिन्हें दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है. वहां मॉर्निंग और इवनिंग दोनों शिफ्ट में क्लास संचालित की जायेंगी. जिला शिक्षा कार्यालय को शिकायत मिली है कि जिले के चिह्नित किये 107 स्कूलों में कुछ स्कूल के प्राचार्य अपनी मर्जी से एक शिफ्ट केवल मॉर्निंग शिफ्ट में ही क्लास संचालित कर रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने चिह्नित किये गये सभी 107 स्कूलों में दो शिफ्ट में क्लास संचालित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि पहली शिफ्ट के बाद छुट्टी के समय बच्चों को थोड़ा वक्त गर्मी का सितम झेलना पड़ता है. उसी वक्त वहीं दूसरे शिफ्ट के बच्चे स्कूल आते हैं, तो उसके बाद शाम पांच बजे के बाद उन्हें गर्मी का सितम नहीं झेलना पड़ेगा. दोनों शिफ्ट के बच्चों को दिन के समय छुट्टी और प्रवेश का समय एक ही है तो ऐसे में बच्चों को परेशानी कम झेलनी पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >