सांसद पप्पू यादव समेत 3 के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया है. मामला साल 1995 से जुड़ा है. इस मामले में अगली सुनवाई 7 फरवरी को होने वाली है.

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया है. पटना की एक विशेष अदालत की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. पप्पू यादव समेत तीनों पर धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप लगाया गया है. लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से यह मामला बढ़ता जा रहा है.

मामले में कब होगी अगली सुनवाई?

जानकारी के मुताबिक, सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित की गई है. कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय ने मामले के अभियुक्त पप्पू यादव के अलावा शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद की लगातार अनुपस्थिति के कारण यह आदेश जारी किया है. इससे पहले भी तीनों की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी का वारंट और इश्तिहार जारी किया जा चुका है. अगली सुनवाई सात फरवरी को होगी.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह मामला 1995 से जुड़ा है. पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया. मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उसके मकान का इस्तेमाल सांसद का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा है. इससे पहले मकान को किराए पर लेते वक्त इस बात को छिपाया गया था.

इन 2 लोगों को भी किया गया नामजद

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सांसद के अलावा शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद को भी नामजद किया गया है, जिन्हें कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं होने का दोषी माना गया है. अब 7 फरवरी को अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है. ऐसे में देखना होगा कि, अगली सुनवाई में क्या कुछ होता है.

Also Read: पटना के 3 VIP सड़कों के ये प्वाइंट बने ‘एक्सीडेंट जोन’, हादसे में हर साल होती हैं 8-10 मौतें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >