बीपीएससी : सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के अब 60 पदों पर होगी बहाली

बीपीएससी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की रिक्तियों में संशोधन किया है

-पहले 54 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी हुआ था विज्ञापन, अब नये छह पद जोड़े गये संवादाता, पटना बीपीएससी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की रिक्तियों में संशोधन किया है. कुल 54 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे बढ़ा कर मंगलवार को अब 60 कर दिया गया है. छह अतिरिक्त पद इसमें जोड़ गये हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी विवि से केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान में स्नातक अथवा रसायन, सिविल, पर्यावरण विज्ञान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जैव प्रावैधिकी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बीटेक की डिग्री अथवा प्लानिंग, आर्किटेक्चर में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. स्नातक स्तर पर ऑप्शनल में केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान विषय पठित अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे. इस नियुक्ति के लिए चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा. लिखित परीक्षा दो पत्रों की होगी, जिसमें अनिवार्य पत्र-1 व अनिवार्य पत्र-2 होंगे. दोनों पत्र वस्तुनिष्ठ होंगे. दूसरा पत्र केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान अथवा रसायन, सिविल, पर्यावरण विज्ञान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जैव प्रावैधिकी अथवा प्लानिंग, आर्किटेक्चर के लिए होंगे. दोनों पत्र दो-दो घंटे के होंगे. प्रश्नों की कुल संख्या 125 रहेगी. कुल अंक 100 होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >