Patna News: पटना जिला अंतर्गत शिक्षा विभाग की ओर से 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष मूल्यांकन-सह-जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान 15 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से चलेगा. प्रतिदिन सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की दिव्यांगता की जांच की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र और आवश्यक सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि) उपलब्ध कराए जाएंगे. शिक्षा विभाग ने शिविर में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को ससमय उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए हैं.
जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, फोटो और पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
शिविर में लाभ प्राप्त करने के लिए अभिभावकों को आवश्यक कागजात साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं. जांच के समय दिव्यांग बच्चे का आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड तथा बच्चे की दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता और डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए शिविर में आने वाले सभी दिव्यांग बच्चों का भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल swavlabancard.gov.in पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनका विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID कार्ड) बन सके.
15 से 30 सितंबर तक: दानापुर, बिहटा, मसौढ़ी सहित इन प्रखंडों में लगेगा कैंप
जिले के पश्चिमी और मध्य प्रखंडों के लिए शिविरों की तारीख और स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं:
- दानापुर: 15 सितंबर – बलदेवा हाईस्कूल, दानापुर
- मनेर: 16 सितंबर – हाईस्कूल, मनेर
- बिहटा: 17 सितंबर – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, राघवपुर
- बिक्रम: 18 सितंबर – पार्वती हाईस्कूल, बिक्रम
- दुल्हिन बाजार: 19 सितंबर – रामलखन सिंह हाईस्कूल, दुल्हिन बाजार
- पालीगंज: 21 सितंबर – प्रोजेक्ट हाईस्कूल, पालीगंज
- फुलवारीशरीफ: 22 सितंबर – हाईस्कूल, फुलवारीशरीफ
- नौबतपुर: 23 सितंबर – त्रिभुवन हाईस्कूल, नौबतपुर
- मसौढ़ी: 24 सितंबर – अभ्यास मध्य विद्यालय, मसौढ़ी
- पुनपुन: 25 सितंबर – शहीद रामानंद रामगोपाल सिंह हाईस्कूल, पुनपुन
- धनरुआ: 26 सितंबर – मध्य विद्यालय, साई
- संपतचक: 28 सितंबर – मध्य विद्यालय, संपतचक
- फतुहा: 29 सितंबर – हाईस्कूल, फतुहा
- दनियावां: 30 सितंबर – मध्य विद्यालय, दनियावां
1 से 13 अक्टूबर तक: बाढ़, मोकामा और पटना सदर में जांच शिविर का रोस्टर
पूर्वी और टाल क्षेत्र के प्रखंडों के साथ पटना सदर के लिए शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- खुशरुपुर: 1 अक्टूबर – प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), खुशरुपुर
- बख्तियारपुर: 3 अक्टूबर – मध्य विद्यालय, घोसवरी (बख्तियारपुर)
- अथमलगोला: 4 अक्टूबर – मध्य विद्यालय, अथमलगोला
- बेलछी: 6 अक्टूबर – एमआरएनपी हाईस्कूल, सकसोहरा
- बाढ़: 7 अक्टूबर – एएनएस प्लस टू हाईस्कूल, बाढ़
- पंडारक: 8 अक्टूबर – उच्च विद्यालय, पंडारक
- मोकामा: 9 अक्टूबर – मध्य विद्यालय, सीसीएम मोकामा
- घोसवरी: 10 अक्टूबर – मध्य विद्यालय, धनकडोभ
- पटना सदर: 12 एवं 13 अक्टूबर – मध्य विद्यालय, अमलाटोला (दो दिवसीय शिविर)
