पटना जंक्शन पर असम राइफल का जवान गिरफ्तार, नशे में धुत होकर लहरा रहा था पिस्टल

Patna News: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 से जीआरपी ने एक असम राइफल के जवान को गिरफ्तार किया है. जो शराब के नशे में धुत होकर पिस्टल लहराते हुए यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था.

Patna News: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 से जीआरपी ने सुमन झा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह सहरसा के बनगांव का रहने वाला है और उसके पास असम राइफल्स का आईडी कार्ड मिला है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 52 राउंड पिस्टल की गोलियां, एक बैग और काला बॉक्स, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड, असम राइफल्स का आईडी कार्ड, 3,800 नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है.

वेटिंग रूम में यात्रियों से कर रहा था गाली-गलौज

जीआरपी का आरोप है कि सुमन झा शराब के नशे में धुत होकर प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम में यात्रियों से गाली-गलौज कर रहा था और पिस्टल लहरा रहा था. जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. किसी यात्री ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी, जिसके बाद ओडी पदाधिकारी जय बाबू राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे काबू में लिया.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

जांच में नहीं मिला वैध लाइसेंस

जब GRP ने पूछताछ शुरू किया तो नशे की हालत में होने के कारण सुमन झा सही से जवाब नहीं दे पा रहा था. पुलिस ने जब उसके पास मौजूद पिस्टल की जांच की, तो उसके पास वैध लाइसेंस नहीं मिला. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जीआरपी का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि पिस्टल और गोलियों का क्या उपयोग किया जाना था और आरोपी असम राइफल्स से वास्तव में जुड़ा है या नहीं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >