अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग लीग आज से

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना के गंगा पथ पर 24 से 25 अगस्त तक अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकलिंग लीग का आयोजन होगा.

पटना. साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना के गंगा पथ पर 24 से 25 अगस्त तक अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग लीग का आयोजन होगा. इस बात की जानकारी देते हुए साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने बताया कि लीग के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के तहत इस लीग में बिहार के अलावा असम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड की महिला राइडर भाग लेंगी़ पटना जिला प्रशासन के प्रशासनिक सहयोग से आयोजित की जाने वाली इस लीग मे पूर्वी भारत की प्रमुख खिलाड़ी भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार की दोपहर 1:00 बजे जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट के पास ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री मंत्री अशोक चौधरी करेंगे. इस मौके पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव विजय नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >