लोगों को समर्पित किया अशोक सम्राट भवन

patna news: फतुहा . नगर परिषद क्षेत्र स्थित मिर्जापुर नोहटा रुइया महादेव मंदिर के पास बहुप्रतीक्षित अशोक सम्राट भवन बनकर तैयार हो गया.

फतुहा . नगर परिषद क्षेत्र स्थित मिर्जापुर नोहटा रुइया महादेव मंदिर के पास बहुप्रतीक्षित अशोक सम्राट भवन बनकर तैयार हो गया. एक करोड़ 30 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक भवन, अब स्थानीय निवासियों के लिए सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों का एक सुलभ और किफायती केंद्र बन गया है. अशोक सम्राट भवन का उद्घाटन रविवार की शाम को मुख्य पार्षद रूपा कुमारी और उप मुख्य पार्षद अंजनी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस सामुदायिक भवन में एक बड़ा हॉल, 7 से 8 बड़े कमरे, आधुनिक टाइल्स, आकर्षक डिज़ाइनदार खिड़कियां और एक शानदार बाहरी लुक है. इसमें दो बाथरूम हैं. साथ ही वाहनों के लिए बड़ी पार्किंग और एक बहुत बड़ा छत भी मिलता है. यह भवन, नगर परिषद फतुहा के अथक प्रयासों का परिणाम है, और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव के दृढ़ संकल्प और मेहनत से ही यह स्वप्न साकार हो पाया है. मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने कहा कि यह अशोक सम्राट भवन सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि हमारे फतुहा के लोगों के लिए एक सपना है जो अब हकीकत में बदल गया है. वहीं उप मुख्य पार्षद अंजनी कुमारी ने कहा कि इस भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव, बबन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय गोप, सुधीर यादव, श्याम सुंदर केसरी, मनीषा कुमारी, संतोष चंद्रवंशी शिबू यादव, दीपक कुमार, संजय कुमार उर्फ बिट्टू, संजय गोप, अनिल चंद्रवंशी, मनोज गांधी, संतोष कुमार चंद्रवंशी, संजीव कुमार बबलू, कारू कुमार, जयप्रकाश उर्फ चंगरू, संजीत यादव, कामेश्वर क्रांतिकारी, पूर्व प्रमुख संजय राय, लक्षमण साव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >