अशोक धाम मंदिर हादसा : पटना की सरोज देवी समेत 7 महिलाओं की मौत, बकावां की 3 व मोकामा की एक महिला घायल

लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास सावन की तीसरी सोमवारी पर एक दुखद हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में सात महिलाओं की जान चली गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए.

Ashokdham Temple Stampede : लखीसराय जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम के पास बड़ा हादसा हो गया. हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतका में पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के बकवां निवासी सरोज देवी (65), पति-जनार्दन सिंह शामिल है. साथ ही पटना जिले के ही चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी से हो गयी.

अशोक धाम के पास सुबह हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अशोक धाम मंदिर के पास यह हादसा हुआ. सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में सात महिलाओं की मौत, 25 घायल

जारी सूची के अनुसार हादसे में सात महिलाओं की मौत हुई है, जबकि 25 घायलों के नाम सामने आए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन और पुलिस की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है.

पटना के बकवां की सरोज देवी की हुयी मौत

मृतकों की सूची में पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के बकावां गांव की 65 वर्षीय सरोज देवी, पति जनार्दन सिंह का नाम भी शामिल है. वहीं पटना जिले के बकावां गांव की 39 वर्षीय रेणु देवी, पति अवधेश सिंह घायल हुई हैं. पटना जिले से रागिनी कुमारी, सविता देवी और मोकामा की विमला देवी के घायल होने की जानकारी भी सूची में दी गई है.

मृतकों की सूची

  1. मनमाला देवी, पति-निरंजन कुमार, उम्र करीब 44 वर्ष, इंदटोला, वार्ड नंबर-12, थाना-बड़हिया, जिला-लखीसराय.
  2. रिंकु देवी, पति-नीरज यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, बउटोला फरदा, थाना-सफियासराय, जिला-मुंगेर.
  3. हेमलता देवी, पति-सुरेंद्र यादव, उम्र करीब 55 वर्ष, प्रतापपुर, थाना-हलसी, जिला-लखीसराय.
  4. ललिता देवी, पति-गोरेलाल यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, प्रतापपुर, थाना-हलसी, जिला-लखीसराय.
  5. सविता देवी, पति-रणवीर यादव, उम्र करीब 35 वर्ष, प्रतापपुर, थाना-हलसी, जिला-लखीसराय.
  6. सरोज देवी, पति-जनार्दन सिंह, उम्र करीब 65 वर्ष, बकावां, थाना-भदौर, जिला-पटना.
  7. सावित्री देवी, पति-मोहन यादव, उम्र करीब 48 वर्ष, चननिया, थाना-सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय.

घायलों की सूची

  1. रेणु देवी, पति-अवधेश सिंह, उम्र 39 वर्ष, बकावां, जिला-पटना.
  2. रागिनी कुमारी, पिता-अशोक सिंह, उम्र 21 वर्ष, बकावां, जिला-पटना.
  3. सविता देवी, पति-सुधीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, बकावां, जिला-पटना.
  4. मोनी कुमारी, पिता-सोहन मंडल, उम्र 18 वर्ष, धर्मरायचक, जिला-लखीसराय.
  5. विमला देवी, पति-विनोद कुमार, उम्र 40 वर्ष, मोकामा, जिला-पटना.
  6. रीना कुमारी, पति-राजेश कुमार, उम्र 40 वर्ष, बमनगांवा, जिला-लखीसराय.
  7. मुस्कान कुमारी, पिता-ललन राम, उम्र 18 वर्ष, विद्यापीठ, मोला टोला, जिला-लखीसराय.
  8. संध्या कुमारी, पिता-सकलदेव राम, उम्र 16 वर्ष, बायपास रोड, जिला-लखीसराय.
  9. खुशी कुमारी, पिता-बबलू चंद्रवंशी, उम्र 15 वर्ष, बायपास रोड, जिला-लखीसराय.
  10. पिंकी कुमारी, पिता-पंकज साव, उम्र 16 वर्ष, नवाबगंज, थाना-सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय.
  11. क्रांति देवी, पति-मकुन चौधरी, उम्र 65 वर्ष, फरदा, थाना-सफियाबाद, जिला-मुंगेर.
  12. अमेरीका देवी, पति-स्व. राजा राम चौधरी, उम्र 65 वर्ष, फरदा, थाना-सफियाबाद, जिला-मुंगेर.
  13. लुटो देवी, पति-तेतर साव, उम्र 55 वर्ष, कोर्ट एरिया, जिला-लखीसराय.
  14. रामपरी देवी, पति-पप्पु यादव, उम्र 50 वर्ष, मुरवरिया, थाना-पिपरिया, जिला-लखीसराय.
  15. ममता देवी, पति-धारो यादव, उम्र 25 वर्ष, चननिया, जिला-लखीसराय.
  16. कुमकुम देवी, पति-सुबोध राम, उम्र 50 वर्ष, नयाटोला, पुरानी बाजार, जिला-लखीसराय.
  17. मोनी कुमारी, पिता-मनीष मंडल, उम्र 17 वर्ष, धर्मरायचक, जिला-लखीसराय.
  18. शिवानी कुमारी, पिता-राजेश राम, उम्र 15 वर्ष, खुटहाडीह, जिला-लखीसराय.
  19. गुंजन कुमारी, पिता-राजाराम सहनी, उम्र 12 वर्ष, बालगुदर, जिला-लखीसराय.
  20. मौसम कुमारी, पिता-ललन साव, उम्र 21 वर्ष, गढ़ लक्ष्मीपुर, जिला-लखीसराय.
  21. कमली देवी, पति-कारू सहनी, उम्र 50 वर्ष, बालगुदर, जिला-लखीसराय.
  22. टुपटुप, पिता-शिवनंदन राम, उम्र 16 वर्ष, पचना रोड, जिला-लखीसराय.
  23. तन्नू कुमारी, उम्र 22 वर्ष, पिता-राजाराम सहनी, बालगुदर, जिला-लखीसराय.
  24. अनिता कुमारी, उम्र 26 वर्ष, पिता-श्रवण राम, खुटहाडीह, जिला-लखीसराय.
  25. गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष, पति-कौशल सहनी, बालगुदर, जिला-लखीसराय.

इसे भी पढ़ें : लखीसराय: अशोक धाम हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, 22 घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में मिला मात्र एक प्रशिक्षु चिकित्सक



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >