जिले के 50 कुख्यातों की गिरफ्तारी जल्द

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले के 50 कुख्यात इनामी अपराधियों की सूची तैयार की है.

पटना:

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले के 50 कुख्यात इनामी अपराधियों की सूची तैयार की है. इसमें दस कुख्यातों पर एक लाख से 50 हजार रुपये का इनाम है. यह सूची स्पेशल टीम को दी गयी है और निर्देश दिया गया है कि देश के किसी भी कोने में अपराधी छिपे हो उसे गिरफ्तार कर जेल के अंदर डालें. शनिवार को एसएसपी ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि टीम लगी है. कुख्यातों की सूची तैयार है और गिरफ्तारी भी की जा रही है. फिलहाल 25 हजार रुपये के तीन इनामी को गिरफ्तार किया गया है. इसमें मनीष कुमार को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया है. इस हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास के मामले दर्ज हैं. इसके अलावा अमित कुमार जो राजीवनगर इलाके में वांटेड थे, इस पर भी आर्म्स एक्ट व चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं. इसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. वहीं राजस्थान से ही बीएन कॉलेज में बमबाजी करने वाले आशीष रंजन को भी गिरफ्तार किया गया है.आशीष पर विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य मामले दर्ज हैं. मालूम हो कि बीएन कॉलेज में परीक्षा के दौरान बमबाजी में एक छात्र की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >