दीघा में आर्मी जवान ने एंबुलेंस चालक और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा, थाने पहुंचा मामला

दीघा में आर्मी जवान ने एंबुलेंस चालक और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा, थाने पहुंचा मामला

पटना : दीघा थाना क्षेत्र के सदाकत आश्रम के पास आर्मी जवान ने अपने पड़ोसी और एंबुलेस चालक अरुण कुमार व उसके बेटे शुभम कुमार को बुरी तरह से पीटा है. हाॅकी, डंडे से हमला किया गया है. इसमें दोनों को काफी गंभीर चोट आयी है.

घायल शुभम कुमार ने बताया कि घर के सामने गाड़ी खड़ा करने को लेकर छह दिन पहले भी विवाद हुआ था. रविवार को पड़ोसी आर्मी जवान ने यह आरोप लगाते हुए मारपीट की कि गमले का पौधा उखाड़ दिया.

जबकि शुभम का कहना है कि उन लाेगों ने पौधा नहीं उखाड़ा है. इसी बात को लेकर बुरी तरह से आर्मी जवान बाप-बेटे को मारा. घर की महिलाओं को भी धक्का दे दिया. घटना के बाद एंबुलेंस चालक ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >