कैंपस : सक्षमता परीक्षा द्वितीय की आंसर-की जारी, 13 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा द्वितीय की आंसर-की को जारी कर दिया है

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा द्वितीय की आंसर-की को जारी कर दिया है. 23 से 26 अगस्त तक आयोजित सक्षमता परीक्षा के कक्षा एक से पांच व कक्षा छह से आठ के शिक्षक अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट समिति की वेबसाइट bsebsakshamta.com पर आठ अक्तूबर तक अपलोड रहेगी. रिस्पांस शीट की आंसर-की में अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि होती है, तो संबंधित अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट पर जाकर आठ से 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >