बांकीपुर हिंदी बालक मध्य विद्यालय को कचरा डंपिंग प्वाइंट से मुक्त कराने को दिया आवेदन

अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं.

संवाददाता, पटना

भंवर पोखर के पास स्थित हिंदी बालक मध्य विद्यालय परिसर को कचरा डंपिंग प्वाइंट से मुक्त कराने को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है. पत्र में बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि कचरा संग्रहण स्थल से सटे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खाली जमीन को कचरा संग्रहण स्थल से मुक्त कर विद्यार्थियों को खेल-कूद और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को आयोजित करने लायक बनाने का आग्रह किया है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कचरा जमा रहने की वजह से स्कूली बच्चों के बीच मशाल प्रतियोगिता का भी आयोजन नहीं कराया जा सका है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >