कैंपस : पीयू : एमबीए सेल्फ फाइनेंस कोर्स में अपीयरिंग कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से एमबीए सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए अपीयरिंग कैंडिडेट भी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से एमबीए सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए अपीयरिंग कैंडिडेट भी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अपीयरिंग कैंडिडेट को ग्रेजुएशन की मार्कशीट देना अनिवार्य होगा. इस कोर्स में मैट स्कोर के आधार पर एडमिशन लिया जायेगा. विश्वविद्यालय की ओर से कुल स्वीकृत सीटें 60 हैं. आवेदन शुल्क 1100 रुपये है. विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए 18 अप्रैल से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. यूजी के विभिन्न कोर्स में इस बार एडमिशन इंटर या 10 प्लस टू में प्राप्त अंकों के आधार पर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >