पीयू में एलएलबी की 300 सीटों के साथ पीजी में एडमिशन के लिए 15 से आवेदन

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) ने नये सत्र 2025-26 के एमए, एमएसीए और एमकॉम के साथ ही एमबीए, एलएलबी, एलएलएम और एमएड जैसे कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है

संवाददाता, पटना: पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) ने नये सत्र 2025-26 के एमए, एमएसीए और एमकॉम के साथ ही एमबीए, एलएलबी, एलएलएम और एमएड जैसे कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गयी है. पीयू ने पीजी रेगुलर के साथ ही सभी पीजी स्तरीय सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. एलएलबी की 300 सीटों पर भी 15 से 31 जुलाई तक आवेदन स्टूडेंट्स कर सकते हैं. एलएलबी में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. कई कोर्स में इंटरव्यू के आधार पर होगा एडमिशन: कई पीजी स्तरीय वोकेशनल कोर्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. वहीं कई कोर्सों में साक्षात्कार के आधार पर एडमिशन होगा. एमबीए में मैट, जैट के स्कोर के साथ ही इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन होगा. वहीं, एमएड, एलएलबी, एलएलएम में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. एलएलबी में तीन सौ सीटों पर नामांकन होगा. वहीं एलएलएम में 20 सीटों के लिए एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से एडमिशन होगा. इसके अलावा पीएमआइआर, सेफ्टी मैनेजमेंट, ग्रामीण प्रबंधन में 60-60 सीटें निर्धारित हैं. इसमें दाखिला साक्षात्कार के आधार पर होगा. छात्र पीयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमसीए, मासकॉम, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस सहित कई कोर्सों में एडमिशन की जानकारी स्टूडेंट्स पीयू के वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >