एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने रोड शो कर मतदाताओं से वोट देने की अपील

दानापुर. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव ने रविवार को रोड शो किया.

दानापुर. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव ने रविवार को रोड शो किया. रोड शो रूपसपुर ���वरब्रिज के नीचे होते हुए आइएएस कॉलोनी, रामजयपाल मोड़, अर्पणा बैंक कॉलोनी, कालीकेत नगर, आरपीएस मोड, शांति नगर, जजेज कॉलोनी, मंगलम मोड़, सगुना मोड़, प्रगति नगर, बालाजी नगर, मठियापुर, अकलू चक, मुबारकपुर कृषि फार्म, मुबारकपुर, ताराचक समेत आदि मोहल्ले से होकर गुजरा. श्री यादव ने रोड शो के दौरान जगह-जगह रुक कर मतदाताओं को संबोधित भी किया. रोड शो के दौरान पूर्व विधायक आशा सिन्हा, भाई सनोज यादव, रवि भूषण उर्फ बेला यादव, अखिलेश कुमार उर्फ मुटुर साव, सुबोध यादव, बंटी गुप्ता, शंकर सिंह, अजीत यादव, रिंंकी वालिया, ब्रजेश सिंह, राजेश शर्मा, विजेंद्र कुमार, मधु गुप्ता, सुजीत कुमार, आशा देवी, भानू सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव, जदयू नेता मनोज कुमार के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मतदाता दर्जनों गाड़ियों के काफिला के साथ चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >