एप तैयार, वाट्सएप पर भी लाभुक कर पायेंगे शिकायत

राज्य भर में हर घर नल का जल एवं चापाकलों की मरम्मत से संबंधित पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं.

हर घर नल का जल संवाददाता, पटना राज्य भर में हर घर नल का जल एवं चापाकलों की मरम्मत से संबंधित पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं. पीएचइडी ने लाभुकों को शिकायत भेजने के लिए एक नया एप तैयार किया है, जहां शिकायत टाइप करके भेजना है. इसके बाद कॉल सेंटर और मरम्मत दल का सामने से लाभुक को फोन आयेगा और किसी भी तरह की शिकायत का निबटारा 12 से 24 घंटे के भीतर हो जायेगा. विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वाट्सएप से शिकायत करने के संबंध में लाभुकों के बीच प्रचार-प्रसार तेज करें, ताकि वह इस नयी सुविधा का लाभ ले सकें. संवेदनशील जिलों की पंचायत में शिकायत का तुरंत होगा निबटारा : पीएचइडी ने कैमूर के चांद, अमावां, अधौरा, बरवां कलां, बभनी कलां, दिघार, अस्थान पंचायत हैं. जहानाबाद के गोनावां, पश्चिम सरेन. भागलपुर के पीरपैती, सलेमपुर, राम जानीपुर. मुंगेर के श्रीमतपुर, शंकरपुर. रोहतास के जयंतीपुर. नालंदा के सकरी और नवादा सहित वैसे सभी पंचायतों में तैनात मरम्मत दल को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलने के बाद इन इलाकों में काम तुरंत करें. अगर शिकायत का निबटारा करने में किसी कारण देरी हो रही है. तो इसकी जानकारी तुंरत जिला कंट्रोल या मुख्यालय को भेज दें. पीएचइडी ने हर घर नल का जल योजना से जुड़े लाभुकों सहित अन्य जलापूर्ति योजनाओं और चापाकल से संबंधित शिकायत करने के लिए पहले टॉल फ्री नंबर 18001231121 जारी किया था, जहां सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक शिकायत किया जा सकता था, लेकिन विभाग ने शिकायत करने वालों के लिए वाट्सएप नंबर 8544429024 जारी किया है. इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति जलापूर्ति के संबंध में कभी भी शिकायत कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >