करकट बिगहा में करेंट से झुलसी एक और महिला की गयी जान

थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव में मंदिर में शिव चर्चा के दौरान रेलिंग में करेंट आ जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.

पालीगंज.

थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव में मंदिर में शिव चर्चा के दौरान रेलिंग में करेंट आ जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं 18 लोग घायल हो गये थे. कई लोग इलाज के बाद ठीक हो गये थे. कुछ का इलाज चल रहा है. राजदेव यादव की पत्नी मुन्ना देवी की इलाज पीएमसीएच में चल रहा था. गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बताते चलें कि 6 अक्टूबर को करकट बिगहा गांव में देवी मंदिर में शिव चर्चा के दौरान मंदिर की रेलिंग में बिजली का करंट आने से शिव चर्चा में आयी करीब डेढ़ दर्जन पुरुष, बच्चे महिलाएं जख्मी हो गये थे. इसमें शिवकुमार दास के 50 वर्षीया पत्नी सुमिच देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी.

जबकि अन्य लोगों को इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा था. इधर गुरुवार को राजदेव यादव की पत्नी मुन्ना देवी (60 वर्ष) की भी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >