अनंत ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिला बेल

आपराधिक षड्यंत्र के तहत मोबाइल से अपशब्दों का प्रयोग करने के एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत में गुरुवार को पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने आत्मसमर्पण किया.

पटना. आपराधिक षड्यंत्र के तहत मोबाइल से अपशब्दों का प्रयोग करने के एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत में गुरुवार को पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह ने आत्मसमर्पण किया. इसके बाद उन्हें जमानत पर मुक्त कर दिया गया. विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण करने के साथ ही अनंत सिंह की ओर से जमानत पर मुक्त किये जाने की प्रार्थना की गयी थी. आरोप की धाराएं जमानतीय होने के कारण अदालत ने उन्हें जमानत पर मुक्त किये जाने का आदेश दिया.पटना . विशेष अदालत ने रंगदारी मांगने के आरोपों के एक मामले में गुरुवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और राजद के प्रवक्ता श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह का अभियुक्त के तौर पर बयान दर्ज किया. सांसदों व विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय ने खुली अदालत में दोनों अभियुक्तों को उनके ऊपर लगाये गये आरोपों व साक्ष्य के संबंध में पूछताछ की. दोनों आरोपितों ने अपने ऊपर लगाये गये तमाम आरोपों से इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बयान को अदालत में दर्ज कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >