Amit Shah: 'नव भारत के नव चाणक्य का स्वागत है', शाम 7:45 पटना पहुचेंगे अमित शाह, जोरदार स्वागत की तैयारी

Amit Shah: अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. उनके जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है. बिहार बीजेपी चीफ ने बताया कि इस दौरे पर क्या-क्या करेंगे.

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार शाम 7:45 बजे पटना पहुंचेंगे. दूसरे और अंतिम दिन शाह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गढ़ गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे में गृहमंत्री बिहार को करोड़ों की सौगात भी देंगे. प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर एक पोस्ट के जरिए उनका स्वागत किया है. उन्होंने लिखा, “नव भारत के नव चाणक्य, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के प्रतीक, यशस्वी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह जी का बिहार की ऐतिहासिक धरती पर हार्दिक स्वागत-अभिनंदन है!”

बीजेपी अध्यक्ष ने बताया दौरे का कार्यक्रम

अमित शाह के दौरे पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “अमित शाह के शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है. वे पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे. इसके बाद देर रात पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी. रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे.” बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘गोपालगंज से लौटने के बाद शाह राजग की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वह अपनी वापसी की उड़ान भरेंगे.” बैठक में उनकी पार्टी भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह 30 मार्च को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की कई योजनाओं का तोहफा देते हुए उनका उद्घाटन भी करेंगे. शाह के बापू सभागार कार्यक्रम में बिहार के 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर सहयोग समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम बुनकर समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. इस दौरान मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी तोहफा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >