Mata Janki Mandir: पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर की अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला, 880 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Mata Janki Mandir: पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर का निर्माण होने वाला है, जिसकी आधारशिला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रखेंगे. करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण होगा. जहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए भी कई सुविधाएं होंगी.

Mata Janki Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से होने वाला है. इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माता जानकी मंदिर की आधारशिला रखेंगे. अगले महीने यानी कि, 8 अगस्त को अमित शाह मंदिर की आधारशिला रखेंगे. करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण होगा. बता दें कि, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को मां सीता के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. जिसके बाद उन्होंने माता जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर निरीक्षण भी किया.

नित्यानंद राय ने दी जानकारी

इस दौरान केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि, मां सीता के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रखेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार होंगे. उन्होंने बताया कि, मां सीता के मंदिर निर्माण के बाद सीतामढ़ी का विकास राष्ट्रीय स्तर पर होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीतामढ़ी की धरती पर विशेष नजर है. आने वाले दिनों में सीतामढ़ी का विकास अयोध्या की तर्ज पर दिखने लगेगा.

न्यास समिति हुई थी गठित

याद दिला दें कि, पिछले दिनों राज्य सरकार ने श्री जानकी जन्म भूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति का गठन कर दिया था. बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 की उपधारा (5) में उल्लेखित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने इसका गठन किया था. इस समिति का अध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव को बनाया गया. जबकि उपाध्यक्ष विकास आयुक्त को बनाया गया है. इन दोनों के नेतृत्व में इस 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इस समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है.

9 सदस्यीय न्यास समिति में ये सभी शामिल…

यह भी बता दें कि, इस 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा सीतामढ़ी के उप-विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष, सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव तथा पुनौराधाम मठ के महन्थ, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया. न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्तर से किया जाएगा.

Also Read: बिहार का टॉप क्रिमिनल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में था शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >