25 फरवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के वाइब्रेंट विलेज का करेंगे निरीक्षण

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना है. प्रस्तावित कार्यक्रम में उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज के चयनित गांवों पर रहेगा. जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं. सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं.

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना है. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों पर रहेगा. खास तौर पर वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित पंचायतों का वे निरीक्षण कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं.

इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों का करेंगे निरीक्षण

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री का कार्यक्रम उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में प्रस्तावित है. इनमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण शामिल हैं. इन जिलों की कई पंचायतों का चयन केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना में हुआ है.

माना जा रहा है कि अमित शाह इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. सड़क, बिजली, संचार, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार सृजन जैसे मुद्दे उनके एजेंडे में रहेंगे. वे स्थानीय अधिकारियों से सीधे फीडबैक भी ले सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन और पुलिस अलर्ट

गृह मंत्री के दौरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हैं. अधिकारियों को विकास योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. पंचायत स्तर तक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है.

वाइब्रेंट विलेज योजना पर रहेगा फोकस

वाइब्रेंट विलेज योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास करना है. सरकार इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना चाहती है. अगर यह दौरा होता है, तो इसे सीमा क्षेत्र के विकास के लिहाज से अहम माना जाएगा. प्रशासन अब आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहा है.

Also Read: सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर

Also Read: बिहार में अब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज से पहले ही हो जाएगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >