Bihar Rain Alert: बिहार के इन 17 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहारवासियों को अब राहत मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. 26 अप्रैल की रात से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, भारी बारिश और ठनका गिरने की संभावना के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी और लू से बेहाल जनता के लिए अब राहत की खबर है. लेकिन इसके साथ ही एक नई चुनौती भी सामने आ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 26 अप्रैल की रात से मौसम के पूरी तरह बदलने के संकेत दिए हैं. जहां तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब राज्य के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यह मौसमी प्रणाली 30 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी. इस दौरान प्रदेश के उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण-पूर्व तक के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश (10-50 मिमी), ओलावृष्टि और 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की संभावना जताई गई है.

किसे सतर्क रहने की जरूरत?

आज यानी 26 अप्रैल को गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, जमुई, मुंगेर और बांका सहित कई जिलों में गर्मी चरम पर है. इन क्षेत्रों में लू का असर बना रहेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, पूर्वी बिहार के जिलों मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, अररिया आदि में तेज आंधी और वज्रपात की अधिक संभावना है.

तापमान ने तोड़े पसीने छुड़ाने वाले सारे रिकॉर्ड

25 अप्रैल को गया और डेहरी के लोगों ने सबसे ज्यादा गर्मी झेली है. जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शेखपुरा, औरंगाबाद, बक्सर, पटना, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी और खगड़िया जैसे जिलों में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा.

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के ऊपर मौजूद दो सक्रिय चक्रवातों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के ऊपर मौजूद सिस्टम के कारण पूरे बिहार में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है. नमी की अधिकता के चलते वातावरण में अस्थिरता आई है, जिससे वज्रपात और बारिश की स्थिति बन रही है.

सावधानी जरूरी, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें. विशेषकर खेतों, पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों से दूर रहें. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे इस दौरान फसलों की कटाई या अन्य गतिविधियों को स्थगित रखें.

Also Read: बिहार के मधुबनी समेत छह शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में लगी 34 एजेंडों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >