Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया बड़ा ऐलान, ‘कोई गाना नहीं होगा रिलीज’, जानिए कारण…

Akshara Singh: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिती बनी हुई है. ऐसे में भारत के लोगों की ओर से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया जा रहा है. इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए यह कह दिया है कि, उनका कोई भी गाना रिलीज नहीं होगा.

Akshara Singh: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिती बनी हुई है. पूरे देश में इसे लेकर हलचल मची हुई है. ऐसे में देश की जनता पूरा समर्थन भारत सरकार का कर रही है. हाल ही में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइलों के जरिए कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. जिसके बाद पूरे देश की जनता भारतीय सेना का गुणगान कर रही है. ऐसे में भला भोजपुरी जगत के सितारे पीछे कैसे रह जाते. 

‘कोई गाना रिलीज नहीं होगा’

तमाम भोजपुरी जगत के सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं. इस बीच हम बात करेंगे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की. जिन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिये पोस्ट साझा करते हुए ऐलान किया कि, ‘जब तक सबकुछ ठीक नहीं हो जाता कोई पोस्ट, कोई गाना रिलीज नहीं होगा.’ अभिनेत्री ने आगे लिखा कि, ‘मैं अक्षरा सिंह इस कठिन समय में देश के साथ एकजुटता से खड़ी हूं. हे ईश्वर हमारे देश भारत को आशीर्वाद दें. प्रगति, शांति और समृद्धि प्रदान करें.’ 

जवानों की सलामती की मांगी दुआं

बता दें कि, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जवानों की सुरक्षा को लेकर भी लिखा कि, ‘हे ईश्वर हमारे देश के जवानों की रक्षा करें. हमारे लोगों को सुरक्षित रखे. एकता और प्रेम से रहने की सद्बुद्धि प्रदान करें.’ एस तरह से अक्षरा सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया. इधर, अक्षरा के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं. साथ ही साथ कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. बता दें कि, इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी अक्षरा सिंह ने सशस्त्र बलों की जमकर तारीफ की थी. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने देश भारत और भारतीय सेना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. 

Also Read: Bihar Weather: बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में जारी हुआ बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >