VIDEO: पटना में गांव वालों ने 15 फुट के विशालकाय अजगर सांप की लगा दी परेड, देखिए फिर क्या हुआ…

पटना के दानापुर में अचानक लोगों को 15 फुट का अजगर नजर आया. विशालकाय अजगर को देखकर लोग दंग रह गए.

बिहार में इन दिनों सांप काफी अधिक मिल रहे हैं. दानापुर में दियारा के गंगहरा में शुक्रवार की दोपहर गांव वालों ने बधार में 15 फुट का अजगर देखा. अजगर को देखकर किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. वहीं अजगर को देखने के लिए बधार में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. उसके बाद टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम अजगर को साथ ले गयी. लोगों ने अपने कैमरे में अजगर को कैद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >