पटना: पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी राहत, अब ECHS के तहत एम्स पटना में मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज

Aiims patna: एम्स पटना अब पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) से जुड़ गया है. अब पूर्व सैनिकों को सुपर स्पेशियलिटी इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा.

Aiims patna: देश के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है. एम्स पटना को औपचारिक रूप से पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत सूचीबद्ध कर दिया गया है. इसके बाद बिहार समेत पड़ोसी राज्यों के ईसीएचएस लाभार्थियों को सुपर स्पेशियलिटी इलाज के लिए दूसरे महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

एम्स पटना में आयोजित एक समारोह के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और ईसीएचएस क्षेत्रीय केंद्र, पटना के निदेशक कर्नल अरुण लाल ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह प्रक्रिया एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल तथा बिहार एवं झारखंड सब एरिया के उप जनरल ऑफिसर कमांडिंग ब्रिगेडियर अमित बेदी की उपस्थिति में पूरी हुई.

पूर्व सैनिकों को मिलेगा सीधा लाभ

एम्स पटना के ईसीएचएस नेटवर्क से जुड़ने के बाद पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अब सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं के लिए दिल्ली, कोलकाता या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्हें अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अब पटना में ही उपलब्ध हो सकेंगी.

ये अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में उप निदेशक (प्रशासन) निलोत्पल बल, डीन (शैक्षणिक) प्रो. पूनम प्रसाद भदानी, डीन (अनुसंधान) डॉ. संजय पांडे, ईसीएचएस क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी तथा एम्स पटना के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >