दो दिनों बाद बिहार में कोरोना के नये मामलों का आंकड़ा दो हजार के पार, 2163 नये कोरोना संक्रमित मिले

Corona explosion in Bihar : पटना : बिहार में बस, ऑटो और टैक्सी सेवा शुरू होने के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1500 से कम के आंकड़े दो दिनों तक आने के बाद तीसरे दिन आंकड़ा 2000 को पार कर गया. बुधवार को 2163 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,26,990 हो गयी है. मालूम हो कि पिछले दो दिनों में 1227 और 1444 मामले सामने आये थे.

Corona explosion in Bihar : पटना : बिहार में बस, ऑटो और टैक्सी सेवा शुरू होने के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1500 से कम के आंकड़े दो दिनों तक आने के बाद तीसरे दिन आंकड़ा 2000 को पार कर गया. बुधवार को 2163 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,26,990 हो गयी है. मालूम हो कि पिछले दो दिनों में 1227 और 1444 मामले सामने आये थे.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 339 मामले सामने आये. पटना के अलावा अन्य तीन जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. वहीं, 10 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 339 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, पूर्वी चंपारण में 132, मुजफ्फरपुर में 124 और अररिया में 117 कोरोना संक्रमित पाये गये.

वहीं, 10 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित पाये गये. मधुबनी में 97, सारण में 97, बेगूसराय में 76, भागलपुर में 73, गया में 68, कटिहार में 62, भोजपुर में 56, सीतामढ़ी में 56 और सहरसा में 51 कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा, सुपौल में 49, किशनगंज में 48, वैशाली में 48, रोहतास में 37, समस्तीपुर में 46, गोपालगंज में 36, नालंदा में 36, बक्सर में 35, दरभंगा में 33, पश्चिम चंपारण में 32, औरंगाबाद में 31, जहानाबाद में 30, खगड़िया में 30, सीवान में 29, मुंगेर में 28, लखीसराय में 26, शेखपुरा में 25, अरवल में 24, बांका में 23, मधेपुरा में 21, नवादा में 20,कैमूर में 18, जमुई में 08 और शिवहर में 03 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के 38 जिलों में कुल 2163 मामले सामने आये. यह जांच मंगलवार को की गयी थी. इनमें दूसरे राज्यों से बिहार आये पांच ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें कोरोना का संक्रमण मिला है. इन सभी लोगों का सैंपल बिहार के अलग-अलग जिलों से लिया गया था.

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल किशनगंज में लिया गया था. राजस्थान के जयपुर के संक्रमित व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में लिया गया था. इसके अलावा राजधानी पटना से लिये गये सैंपल में भी एक राजस्थान के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. वहीं, मुजफ्फरपुर से लिये गये सैंपल में टेल्हा और बल्ली के एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >