मीठापुर के बाद अब कंकड़बाग में धंसी सड़क

रुवार को कंकड़बाग में पंचशिव मंदिर के पास सड़क पर हुई, जहां पुल निर्माण कंपनी की एक ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी का पिछला हिस्सा करीब तीन फुट तक गहरे गड्ढे में समा गया

संवाददाता, पटना राजधानी में सड़कों के धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है. चार अक्तूबर को मीठापुर सब्जी मंडी के पास सर्विस लेन की सड़क धंस गयी थी. अब ऐसी घटना गुरुवार को कंकड़बाग में पंचशिव मंदिर के पास सड़क पर हुई, जहां पुल निर्माण कंपनी की एक ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी का पिछला हिस्सा करीब तीन फुट तक गहरे गड्ढे में समा गया. यहां दो से तीन बार पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. यह घटना उस वक्त हुई, जब मंदिर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए सामग्री लोड करने आयी ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी अचानक धंसी सड़क की चपेट में आ गयी. सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट कर बैठ गया. इससे यातायात बाधित हो गया और इलाके में रोड जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. वार्ड पार्षद कुमार संजीत ने बताया कि इलाके में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछायी जा रहा है, जिसके साथ ही सड़क निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है. सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत निर्माण विभाग और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और जेसीबी मशीन मंगवा कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया. फिलहाल सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर यातायात को बहाल कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >