Ritu Jaiswal: RJD से निकाले जाने के बाद अब रितु जायसवाल बनायेंगी खुद की पार्टी? इस बड़े ऐलान से हलचल तेज

Ritu Jaiswal: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल अब खुद की पार्टी बनाने की तैयारी में जुट गई हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से और खासकर महिलाओं से बातचीत करूंगी.

Ritu Jaiswal: रितु जायसवाल अब खुद की पार्टी बनाने की तैयारी में जुट गई हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रितु जायसवाल ने एक पोस्ट एक्स के जरिये शेयर किया. जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. रितु जायसवाल ने लिखा, ‘अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं और खासकर महिलाओं से बातचीत करूंगी. इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी.’

एक्स पर पोस्ट के जरिये किया कटाक्ष

आगे रितु जायसवाल ने तंज कसते हुए यह भी लिखा, ‘एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो. आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा. ‘ इस तरह से उन्होंने राजद का नाम लिये बिना करारा हमला बोल दिया है.

परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने से थी नाराज

मालूम हो, विधानसभा चुनाव को लेकर रितु जायसवाल लगातार परिहार विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव थी. गांवों में जाकर लोगों से बातकर उनका समर्थन जुटा रही थी. लेकिन आरजेडी ने स्मिता गुप्ता को टिकट दिया. इसके बाद से ही उनकी नाराजगी साफ तौर पर दिखाई देने लगी थी. रितु जायसवाल को टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही परिहार विधानसभा सीट से चुनाव में उतर गई. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी गायत्री देवी को अच्छी टक्कर दी. साथ ही आरजेडी की प्रत्याशी को भी पीछे छोड़ दिया.

आरजेडी ने रितु जायसवाल को पार्टी से निकाला

इन तमाम गतिविधियों को देखते हुए रितु जायसवाल को आरजेडी से निकाल दिया गया था. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एक लेटर जारी किया था. जिसके जरिये रितु जायसवाल को पार्टी से बाहर निकालने की जानकारी दी गई. ऐसे में रितु जायसवाल का अगला कदम क्या कुछ होगा, क्या वह वाकई में नई पार्टी बनायेंगी और फिर उस पार्टी का नाम क्या कुछ होगा, इस पर नजर टिक गई है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >