11339 ए ग्रेड नर्स समेत स्वास्थ्य विभाग में 17,092 नये पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी
संवाददाता, पटना
राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. इसी क्रम में अब 17,092 नये पदों पर बहाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है. सभी बहालियां बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) एवं राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से की जायेंगी. इसमें लिखित प्रतियोगी परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा. परिचारिका श्रेणी (ग्रेड ए नर्स, जीएनएम) की 11,389 रिक्त पदों पर बहाली के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है. इसी तरह से राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 4500 पद , विशेषज्ञ चिकित्सकों के 638 पद और मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र के 565 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह नियुक्तियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन व संकल्प की देन है. उन्होंने बताया कि इसके अलावे हाल के दिनों में निकाली गयी, रिक्तियों की कुल संख्या 35,383 नयी बहालियों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बीपीएससी, बीटीएससी व एनएचएम के तहत बहाली प्रक्रियाधीन हैं. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) के तहत सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 667 पदों, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के 3,623 पदों , दंत चिकित्सक के 808 पदों, फॉर्मासिस्ट के 2,473 पदों , लैब टेक्नीनिशयन के 2,969 पदों , एक्स-रे टेक्नीशियन के 1,232 पदों , ईसीजी टेक्नीशियन के 242 पदों , शल्य कक्ष सहायक के 1,683 पदों , ड्रेसर के 3,326 पदों , फाईलेरिया निरीक्षक के 69 पदों , कीट संग्रहकर्ता के 53 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत सहायक प्राध्यापक के 1711 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.