पटना के जानीपुर थाना के एडिशनल SHO जमीनी विवाद निबटारे के लिए मांगे दो लाख,निगरानी विभाग ने दबोचा

Patna News: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के जानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया. फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है.

Patna News: (नीतिश कुमार की रिपोर्ट) भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

एडिशनल SHO संजय सिंह पर जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में निबटारे के लिए कौशल किशोर नाम के व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत कौशल किशोर ने एसवीयू से की थी. पीड़ित कौशल के अनुसार जमीन विवाद के समाधान को लेकर पहले पांच लाख मांगे गये थे. लेकिन बाद में दो लाख रुपये में मामला तय हुआ. इसके बाद एसवीयू की टीम एक्टिव हुई.

थानाध्यक्ष को रंगे हाथ पकड़ा

बुधवार को अपर थानाध्यक्ष संजय सिंह जानीपुर थाने के गाजाचक मोहम्मदपुर पंचायत के कोरियावां प्लॉट पर सर्वे करने पहुंचे थे. इसी दौरान ही एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अपर थानाध्यक्ष को पकड़ लिया गया. इसके बाद अपर थानाध्यक्ष ने पिस्टल निकाल ली. लेकिन टीम के एएसआई रवि कुमार ने उनका हाथ पकड़ लिया. इस दौरान उन्हें चोटें भी आयी है.

डीएसपी का क्या है कहना?

डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि दो दिन पहले शिकायत मिली थी. जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया. इसके बाद धावा दल का गठन किया गया. अपर थानाध्यक्ष जमीन पर खूंटा गड़वाने पहुंचे थे और इसी काम के लिए पैसे ले रहे थे. इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also read: NEET पेपर लीक मामला: पावापुरी के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में IB की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >